फोटो गैलरी

Hindi Newsएक जून से अंगूठा लगाकर ही किसानों को मिलेगा खाद

एक जून से अंगूठा लगाकर ही किसानों को मिलेगा खाद

एक जून से किसानों को सरकारी बीज खरीदने के लिए अंगूठा लगाना होगा। झारखंड सरकार ने खाद वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत धनबाद से इस योजना की शुरुआत हो रही है।...

एक जून से अंगूठा लगाकर ही किसानों को मिलेगा खाद
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 06 May 2017 01:20 AM
ऐप पर पढ़ें

एक जून से किसानों को सरकारी बीज खरीदने के लिए अंगूठा लगाना होगा। झारखंड सरकार ने खाद वितरण में गड़बड़ी रोकने के लिए यह कदम उठाया है। पायलट प्रोजेक्ट के तहत धनबाद से इस योजना की शुरुआत हो रही है। शुक्रवार को कृषि विभाग में अधिकृत डीलरों के साथ बैठक कर इसकी जानकारी दी गई। जिला कृषि पदाधिकारी दिनेश कुमार मांझी ने बताया कि किसानों के आधार कार्ड से इसे लिंक किया जा रहा है। किसान अंगूठा लगाकर खाद लेंगे। खाद की सब्सिडी सीधे संबंधित डीलर के खाते में सरकार देगी। पहले डीलर द्वारा उपलब्ध सूची के आधार पर सरकार भुगतान करती थी। लेकिन इसमें गड़बड़ी की शिकायतें किसानों द्वारा की जा रही थी। अब बायोमीट्रिक सिस्टम लागू होने पर किसान के अंगूठा लगाते ही इसकी जानकारी सरकार तक पहुंचेगी। जिला कृषि विभाग से निंबंधित 35 खाद विक्रेताओं ने इसमें भाग लिया। केंद्र सरकार ने इस योजना को शुरू करने के लिए कॉर्डिनेटर के रूप में दिल्ली के प्रवीण कुमार को नियुक्त किया है। किसानों के बीच प्रचार-प्रसार का काम शुरू कर दिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें