फोटो गैलरी

Hindi Newsछह माह में पारसनाथ से नक्सलियों का खात्मा होगा: डीजीपी

छह माह में पारसनाथ से नक्सलियों का खात्मा होगा: डीजीपी

पारसनाथ की तराई में शुक्रवार को हुई नक्सली मुठभेड़ में सफलता को लेकर डीजीपी डीके पांडेय शनिवार को पारसनाथ पहुंचे। नगद पुरस्कार देकर जवानों की हौसला आफजाई की। मधुवन में उन्होंने मीडिया से कहा कि एक...

छह माह में पारसनाथ से नक्सलियों का खात्मा होगा: डीजीपी
Sat, 10 Jun 2017 08:00 PM
ऐप पर पढ़ें

पारसनाथ की तराई में शुक्रवार को हुई नक्सली मुठभेड़ में सफलता को लेकर डीजीपी डीके पांडेय शनिवार को पारसनाथ पहुंचे। नगद पुरस्कार देकर जवानों की हौसला आफजाई की। मधुवन में उन्होंने मीडिया से कहा कि एक गोली एक दुश्मन- मिशन 2017 के प्रथम चरण में पारसनाथ पर्वत में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया है। मारे गए उग्रवादी की पहचान नहीं हुई है। छह माह में पारसनाथ से नक्सलियों का खात्मा होगा। पारसनाथ पर्वत पुलिस के कब्जे में जल्द होगा। कल्याण निकेतन में डीजीपी ने जवानों को पारसनाथ में गुरिल्ला युद्ध के गुर सिखाए।

वहीं गिरिडीह में शुक्रवार की रात लगभग साढ़े बारह बजे मुठभेड़ में मारे गए कथित नक्सली के शव को लेकर पुलिस के अधिकारी पारसनाथ पहाड़ से नीचे उतरे। शव निमियाघाट थाना की तरफ से जिधर से पुलिस गयी थी उधर से ही लेकर लौटी। शव के पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी हैं। हालांकि पारसनाथ में डोली मजदूर का काम करने वाले लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया की मृतक ढोलक्ट्टा निवासी मोतीलाल मांझी है। पारसनाथ पहाड़ के चंदा प्रभु टोंक पर वह होटल चलाता था। डोली मजदूर उसी के होटल में खाना खाते थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें