बाल समागम में निरसा ओवर ऑल चैंम्पियन
जिला स्तरीय बाल समागम में निरसा प्रखंड के छात्र-छात्राएं ओवर ऑल चैंम्पियन बने हैं। बुधवार को सिंफर मैदान में जिलास्तरीय बाल समागम का आयोजन हुआ। 51 अंकों के साथ निरसा प्रथम, 45 अंकों के साथ झरिया...
जिला स्तरीय बाल समागम में निरसा प्रखंड के छात्र-छात्राएं ओवर ऑल चैंम्पियन बने हैं। बुधवार को सिंफर मैदान में जिलास्तरीय बाल समागम का आयोजन हुआ। 51 अंकों के साथ निरसा प्रथम, 45 अंकों के साथ झरिया दूसरे व 40 अंक के साथ तोपचांची के छात्र-छात्राएं तीसरे स्थान पर रहे। 25 प्रतियोगिता में 75 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि विधायक राज सिन्हा ने मार्च पास्ट को हरी झंडी दिखाकर शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि जिले भर के बच्चों को एक मंच पर लाने की अच्छी पहल है। बच्चे इसका लाभ उठाएं। राज्यस्तर पर धनबाद का नाम रौशन करें। डीएसई विनीत कुमार ने कहा कि जिले के सभी प्रखंडों के 225 छात्र-छात्राएं हिस्सा ले रहे हैं। प्रथम स्थान पर रहने वाले छात्र-छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। विजेताओं को डीएसई व बीईईओ ने पुरस्कृत किया। दौड़ प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं नंगे पैर ही दौड़े। यह देखकर काफी लोग आश्चर्य में थे।