फोटो गैलरी

Hindi Newsबीआइटी सिंदरी और नगर निगम पर 63 लाख टैक्स बकाया, चार वर्षों से बिना टैक्स के चल रहे हैं वाहन

बीआइटी सिंदरी और नगर निगम पर 63 लाख टैक्स बकाया, चार वर्षों से बिना टैक्स के चल रहे हैं वाहन

जिला परिवहन विभाग ने बकाए राशि के लिए नगर निगम और बीआइटी सिंदरी को नोटिस भेजा है। इन दोनों पर 63.38 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। परिवहन विभाग ने 31 मार्च तक टैक्स जमा करने का कहा है। समय पर टैक्स जमा...

बीआइटी सिंदरी और नगर निगम पर 63 लाख टैक्स बकाया, चार वर्षों से बिना टैक्स के चल रहे हैं वाहन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Mar 2017 02:40 AM
ऐप पर पढ़ें

जिला परिवहन विभाग ने बकाए राशि के लिए नगर निगम और बीआइटी सिंदरी को नोटिस भेजा है। इन दोनों पर 63.38 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। परिवहन विभाग ने 31 मार्च तक टैक्स जमा करने का कहा है। समय पर टैक्स जमा नहीं होने के बाद विभाग सर्टिफिकेट केस करने की तैयारी में है। डीटीओ पंकज साव के अनुसार निगम के सिटी बस, ट्रैक्टर व अन्य वाहनों का टैक्स कई वर्षों से बकाया है। कुल 155 वाहन बिना रोड टैक्स दिए शड़कों पर दौड़ रहे हैं। फिलहाल निगम के 70 सिटी बसों में से सिर्फ 17 सिटी बस ही चल रही है, बाकि सभी कबाड़ में है। दूसरी ओर बीआइटी सिंदरी में चल रही दो बसों का लगभग दस लाख रुपए टैक्स बकाया है। नोटिस भेज समय पर टैक्स जमा करने का निर्देश दिया गया है। डीटीओ ने बताया कि संस्थान पर बस का चार साल से अधिक समय से टैक्स बकाया है। डीटीओ बताते हैं कि नियमानुसार व्यवसायीक वाहनों का हर चार माह में टैक्स देना है। लेकिन ऐसे वाहनों से टैक्स उम्मीद से काफी कम जमा हो रहा है। अब सारे विभागों की समीक्षा की जा रही है और जो भी डिफॉल्टर होंगे उनके खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें