फोटो गैलरी

Hindi Newsसामूहिक बलात्कार मामले में एक और गिरफ्तार

सामूहिक बलात्कार मामले में एक और गिरफ्तार

23 वर्षीय लड़की के साथ चलती बस में हुए बलात्कार मामले में कथित रूप से संलिप्त एक और व्यक्ति को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज इस बात की जानकारी दी।     सूत्रों ने...

सामूहिक बलात्कार मामले में एक और गिरफ्तार
एजेंसीWed, 19 Dec 2012 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

23 वर्षीय लड़की के साथ चलती बस में हुए बलात्कार मामले में कथित रूप से संलिप्त एक और व्यक्ति को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आज इस बात की जानकारी दी।
   
सूत्रों ने बताया कि अक्षय ठाकुर को बिहार के औरंगाबाद से गिरफ्तार किया गया और उसे दिल्ली लाया जा रहा है। रविवार को हुई इस घटना के संदर्भ में पुलिस पहले ही चार लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया।
   
23 वर्षीय पैरा-मेडिकल की इस छात्रा का चार लोगों ने बलात्कार किया था और विभत्स तरीके से उस पर हमला किया था। इन लोगों ने लड़की के पुरुष मित्र पर भी हमला किया था और बाद में दोनों को घायल अवस्था में गाड़ी से बाहर फेंक दिया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें