लखनऊ में बसपा की रैली ने जनता को किया परेशान हरित न्यायाधिकरण बनाने वाला भारत दुनिया का पहला देश! विजेन्द्र, दिनेश सुरंजय और परमजीत फाइनल में
नरेंद्र मोदी से जुड़े मामले पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट गिरफ्तार बशीर से आतंकी-नेटवर्क का पता लगाने में जुटा एटीएस तेल कंपनियों ने बढ़ाए विमान ईंधन के दाम बेकहम का विश्व कप में खेलना संदिग्ध
चोंग वेई ने जीता आल इंग्लैंड खिताब
इंग्लैंड पहला टेस्ट जीतने की दहलीज पर
जीत की राह पर लौटने उतरेंगे चैलेंजर्स
नक्सल प्रभावित चार राज्यों की बैठक के बाद केन्द्र ने मंगलवार को कहा कि वह माओवादियों के साथ वार्ता को तैयार है, बशर्ते वे हिंसा त्याग दें।
गृह मंत्री पी चिदम्बरम ने कहा कि सभी मुख्यमंत्रियों की ओर से मेरी सभी नक्सलियों से अपील है कि यदि आप हिंसा छोड़ देते हैं तो हम किसी भी मुद्दे पर आपसे बात करने को तैयार हैं।
वह नक्सली प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। इस बैठक में बिहार और झारखंड के मुख्यमंत्री क्रमश: नीतीश कुमार और शिबू सोरेन ने भाग नहीं लिया था।
नीतीश कुमार ने पटना में संवाददाताओं से कहा कि वह लंबे समय तक पटना से बाहर नहीं जा सकते थे, क्योंकि मंगलवार को राज्य कैबिनेट की बैठक है। सोरेन ने अपनी बीमारी का हवाला दिया और बैठक में शामिल होने में असमर्थता जाहिर की तथा अपने दो उप मुख्यमंत्रियों को बैठक में भेजा था।
रेल मंत्री ममता बनर्जी के कारण बैठक से नीतीश कुमार के दूर रहने की रिपोर्ट की पृष्ठभूमि में चिदम्बरम ने उनकी गैर मौजूदगी को टालने का प्रयास किया।

ई-मेल

लिखे (0)






