गंभीर ने दिलायी डेयरडेविल्स को जीत जर्मन बेकरी विस्फोट के लिए प्रबंधन व लोग जिम्मेदार: पुलिस इंग्लैंड को हराकर हालैंड विश्व कप में तीसरे स्थान पर जर्मनी को हराकर आस्ट्रेलिया बना विश्व हाकी चैम्पियन बरेली: कर्फ्यू के बाद भी एक दर्जन-दुकानें आग के हवाले अदालतों की अधोसंरचना सुधारने की जरूरत : बालाकृष्णन पुणे विस्फोट में एक माह बाद भी सुराग नहीं साइना ने आल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में रचा इतिहास मेनका की सरपरस्ती में बरेली दंगों की जांच करेगी भाजपा भारत ने लाहौर हमलों में हाथ होने के आरोप नकारे
अन्य फोटो
माओवादियों ने अपने 72 घंटे के बंद के तीसरे दिन मंगलवार तड़के झारखंड के गिरीडीह जिले में रेल की पटरी के कुछ हिस्से को विस्फोट से उड़ा दिया।
माओवादियों ने अपने 72 घंटे के बंद के तीसरे दिन मंगलवार तड़के झारखंड के गिरीडीह जिले में रेल की पटरी के कुछ हिस्से को विस्फोट से उड़ा दिया। इससे ट्रेन सेवाएं बाधित हो गई। पुलिस अधीक्षक रविकांत धन ने बताया कि माओवादियों ने जिले के निमियाघाट थाना अंतर्गत मंगलवार तड़के पटरी के एक हिस्से को विस्फोट से उड़ा दिया।
पारसनाथ स्टेशन के अधीक्षक ने बताया कि इस रेल खंड की अप और डाउन, दोनों लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गयी है। उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब दो बजे धमाके की आवाज सुनी गई।
उल्लेखनीय है कि माओवादियों ने अपने खिलाफ केंद्र के प्रस्तावित ऑपरेशन ग्रीन हंट के विरोध में रविवार को बिहार, झारखंड, उड़ीसा, पश्चिम बंगाल और छत्तीसगढ़ में 72 घंटे के बंद का आहवान किया था। माओवादियों ने अपने 72 घंटे के बंद के दौरान दूसरे दिन सोमवार को उड़ीसा और बिहार में रेल पटरियों के कुछ हिस्से को विस्फोट से उड़ा दिया था।

ई-मेल

लिखे (0)






