ब्रेकिंग
कई बड़े कांग्रेसी नेता बाल-बाल बचे।बस्तर में नक्सली हमला, एक कांग्रेसी नेता की मौत।
छात्र की गोली मारकर हत्या
भागलपुर, एजेंसी
First Published:01-05-12 01:44 PM
बिहार में भागलपुर जिले के लोकमान पुर गांव में मंगलवार को एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हथियारों से लैस आठ-दस बदमाशों ने लोकमान पुर गांव में अवकाश प्राप्त जवान कमलेश्वरी शर्मा के घर में प्रवेश कर उनके पुत्र भवेश शर्मा (17) को गोली मार दी। इस घटना में भवेश की मौके पर ही मौत हो गई। भवेश कदवा स्थित उच्च विद्यालय का छात्र था।
सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है। इस सिलसिले में संबंधित थाने में मामला दर्ज करके पुलिस छानबीन कर रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
