शाह ने भी केजरीवाल के ‘यू-टर्न’ पर हमला बोला
कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल को बात-बात पर यू-टर्न लेने वाला बताया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा, ‘केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से जो...
कांग्रेस के बाद अब भाजपा ने भी ‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल को बात-बात पर यू-टर्न लेने वाला बताया। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रविवार को कहा, ‘केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से जो वादे किए थे, उन्हें पूरे नहीं किया। झूठ बोलने की कला तत्काल परिणाम तो देती है, लेकिन झूठ हमेशा नहीं टिकता।’
दस सवाल किए : भाजपा अध्यक्ष ने पुष्प विहार में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी से 10 सवालों के जवाब भी मांगे। शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर ‘आप’ की हकीकत बताएं और उन्हें जागरूक करें।
रणनीति बनाई : चुनावी रणनीति तैयार करते हुए शाह ने पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को इस बार मतदान से पहले चार बार क्षेत्र में मतदाताओं से मिलने का निर्देश भी दिया।