फोटो गैलरी

Hindi Newsमुंबई का कातिल लखवी छूटेगा

मुंबई का कातिल लखवी छूटेगा

पेशावर में बर्बर बालसंहार के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की एक अदालत ने गुरुवार को  मुंबई के 26/11 हमले में गुनहगार और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी को...

मुंबई का कातिल लखवी छूटेगा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Dec 2014 11:25 PM
ऐप पर पढ़ें

पेशावर में बर्बर बालसंहार के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाक की एक अदालत ने गुरुवार को  मुंबई के 26/11 हमले में गुनहगार और लश्कर-ए-तैयबा के कमांडर जकीउर रहमान लखवी को जमानत दे दी। भारत ने इस पर सख्त नाराजगी जताई है।

लखवी के वकील राजा रिजवान अब्बासी ने कहा कि पर्याप्त सबूत न होने के कारण कोर्ट ने जमानत दी है। गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि मुंबई हमले में हमने आतंकवादियों के खिलाफ पाक को पर्याप्त सबूत सौंपे हैं।

लखवी मुंबई हमले के उन सात आरोपियों में से एक है, जिन पर पाक में मुंबई हमले का केस चल रहा है। लखवी की जमानत पर सुनवाई ऐसे समय हुई जब वकील पेशावर हमले के कारण हड़ताल पर थे। मगर लखवी का वकील कोर्ट में मौजूद था। उसे सरकारी पक्ष की ओर से भी किसी खास विरोध का सामना नहीं करना पड़ा।

भारत इस फैसले के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया तैयार करने के लिए पाक  स्थित अपने उच्चायोग के साथ काम कर रहा है। राजनाथ ने कहा,‘भारत ने मुंबई हमलों के मामले में तेजी से सुनवाई करके एक आतंकी कसाब को फांसी देने के साथ मामले में न्याय किया गया। लेकिन पाक में ऐसा नहीं हो रहा।’ राजनाथ ने कहा, ‘मैं सुषमा स्वराज से यह मामला इस्लामाबाद के सामने उठाने के लिए बात करूंगा।’

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें