फोटो गैलरी

Hindi Newsश्रीकांत और साइना ने चीन में इतिहास रचा

श्रीकांत और साइना ने चीन में इतिहास रचा

नया सितारा चमका भारत के युवा शटलर के. श्रीकांत ने रविवार को इतिहास रचते हुए चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन का खिताब जीत लिया। उन्होंने सुपर डैन के नाम से मशहूर पांच बार के विश्वविजेता चीनी खिलाड़ी...

श्रीकांत और साइना ने चीन में इतिहास रचा
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 16 Nov 2014 10:46 PM
ऐप पर पढ़ें

नया सितारा चमका
भारत के युवा शटलर के. श्रीकांत ने रविवार को इतिहास रचते हुए चाइना ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन का खिताब जीत लिया। उन्होंने सुपर डैन के नाम से मशहूर पांच बार के विश्वविजेता चीनी खिलाड़ी लिन डैन को केवल 46 मिनट में हराकर सभी को चौंका दिया।

साइना का 8वां खिताब
साइना नेहवाल ने महिला एकल के फाइनल में जापान की अकेनी यामागुची को 42 मिनट तक चले मुकाबले में 21-12,  22-20 से हराकर अपना आठवां प्रीमियर सुपर खिताब जीता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें