फोटो गैलरी

Hindi Newsमोदी और शिंजो के बीच वार्ता आज बुलेट ट्रेन समेत कई करार संभव

मोदी और शिंजो के बीच वार्ता आज बुलेट ट्रेन समेत कई करार संभव

जापान के क्योटो की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद राजधानी टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ शिखर वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान जापान भारत की...

मोदी और शिंजो के बीच वार्ता आज बुलेट ट्रेन समेत कई करार संभव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 31 Aug 2014 11:26 PM
ऐप पर पढ़ें

जापान के क्योटो की दो दिवसीय यात्रा पूरी करने के बाद राजधानी टोक्यो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को अपने जापानी समकक्ष शिंजो अबे के साथ शिखर वार्ता करेंगे। वार्ता के दौरान जापान भारत की स्मार्ट सिटी, बुलेट ट्रेन समेत रेलवे का कायाकल्प करने के अलावा सौर ऊर्जा और गंगा पुनरुद्धार जैसी परियोजनाओं के लिए वित्तीय और तकनीकी  मदद का ऐलान कर सकता है।

द्विपक्षीय वार्ता के एजेंडे में असैन्य परमाणु करार, इलेक्ट्रानिक उत्पादों में इस्तेमाल होने वाले दुर्लभ तत्वों के संयुक्त उत्पादन, सुरक्षा परामर्श समझौते और जापान के भारत में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को दोगुना करने के प्रस्ताव शामिल हैं। दुर्लभ तत्वों का निर्यात मोबाइल समेत इलेक्ट्रानिक उत्पादों के बड़े हब जापान को किया जा सकता है। उधर, अडाणी और विप्रो समूह के प्रमुख के अलावा एक बड़ा व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी टोक्यो पहुंचा है जो जापान की कंपनियों के साथ व्यापार  बढ़ाने पर बातचीत करेगा।

सुरक्षा समझौता अहम: भारत और जापान ‘टू प्लस टू नाम’ के एक सुरक्षा परामर्श ढांचे को शुरू करने पर राजी हो सकते हैं। इसमें दोनों देशों के विदेश एवं रक्षा मंत्रियों को शामिल किया जाएगा। चीन से जापान के रिश्तों में उतार-चढ़ाव और भारत से चीन के सीमा विवाद को देखते यह समझौता अहम माना जा रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें