ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
भारत-पाक वनडे में फिक्सिंग का दावा
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:08-01-13 05:00 PM
Last Updated:08-01-13 05:03 PM
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पॉल निक्सन ने दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच दिल्ली में खेला गया तीसरा एकदिवसीय मैच फिक्स था। उन्होंने कहा कि सीरीज के आखिरी मैच में 168 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजों ने जानबूझकर अपने विकेट गंवाए।
ट्वीट कर उन्होंने कहा कि पाकिस्तान यह मैच खुद ही गंवा रहा है। मेहमान टीम के आखिरी 6 विकेट 38 रन पर गिर गए थे, जिनमें पॉवरप्ले के दौरान 12 रनों में 2 विकेट भी शामिल हैं। निक्सन ने अपने कमेंट में लिखा कि यह मैच नहीं मजाक बन गया है। उन्होंने ट्विटर पर एक फॉलोअर को जवाब में कहा कि पाकिस्तान यह सीरीज पहले ही जीत चुका है ऐसे में इस मैच को फिक्स करने के लिए उनके किसी खिलाड़ी पर कोई सवाल नहीं उठाएगा। गौरतलब है कि भारत के 167 स्कोर के जवाब में पाकिस्तान की टीम महज 157 रनों पर आउट हो गई थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
