IPL स्पॉट फिक्सिंग...मयप्पन ने 3 मैचों पर लगाया सट्टा IPL स्पॉट फिक्सिंग...मयप्पन ने 3 मैचों पर लगाया सट्टा IPL स्पॉट फिक्सिंग...मयप्पन ने 3 मैचों पर लगाया सट्टा IPL स्पॉट फिक्सिंग...मयप्पन ने 3 मैचों पर लगाया सट्टा शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
नोएडा में युवती की हत्या, रेप का शक
नोएडा, हिन्दुस्तान टीम
First Published:05-01-13 11:35 PM
दिल्ली गैंगरेप के बाद चौतरफा हंगामे के बावजूद दरिंदे बेखौफ हैं। इस बार उन्होंने नोएडा में एक युवती को निशाना बनाया और उसकी हत्या कर अर्धनग्न हालत में शव घर के पास फेंक गए। युवती से रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर रेप और हत्या का मामला दर्ज किया है।
युवती के परिजन यूपी के बुलंदशहर के हैं। घटना शुक्रवार देर रात की है। सेक्टर-65 की एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करने वाली 22 वर्षीय युवती दो सहकर्मियों के साथ काम खत्म कर रात नौ बजे पैदल घर के लिए निकली थी।
उसका घर कंपनी से ढाई किलोमीटर दूर छिजारसी में है। युवती के घर से करीब 700 मीटर पहले दोनों सहेलियां अपने घर के लिए मुड़ गईं। रात 10 बजे तक जब वह घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दी।
शनिवार तड़के परिजन सेक्टर-63 पुलिस चौकी गए, लेकिन वहां मौजूद एक सिपाही ने अपमानजनक टिप्पणी कर उन्हें भगा दिया। कुछ घंटे बाद ही उनके घर के पास एक मजदूर ने युवती का शव देखा। उसके गले में दुपट्टा कसा था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट दो दिन में आने की उम्मीद है, लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि युवती के शरीर पर चोट के निशान हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
