राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
राजस्थान ने पाया दूसरे क्वालिफायर का टिकट
स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति
83% महिलाओं को डराती है दिल्ली
नई दिल्ली, हिन्दुस्तान टीम
First Published:05-01-13 11:35 PM
महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने को लेकर देशव्यापी बहस जारी है, लेकिन राजधानी दिल्ली में अधिकतर महिलाएं अब भी अपनी सुरक्षा को लेकर डरी हुई हैं। दिल्ली-एनसीआर में 83 फीसदी महिलाओं ने कहा है कि अपने क्षेत्र को वे महिलाओं के लिए बिल्कुल असुरक्षित मानती हैं। ‘हिन्दुस्तान’ और ‘सीवोटर’ द्वारा कराए गए एक ताजा सर्वेक्षण में यह बात सामने आई है।
सिर्फ महिलाओं पर आधारित इस देशव्यापी सर्वेक्षण में प्रतिभागियों से पूछा गया था कि एक महिला के रूप में वह अपने राज्य को महिलाओं के लिए किस हद तक सुरक्षित मानती हैं। इसके जवाब में दिल्ली-एनसीआर की महज एक फीसदी ने कहा कि वह क्षेत्र को महिलाओं के लिए पूरी तरह सुरक्षित मानती हैं।
जब यही सवाल सिर्फ दिल्ली के संदर्भ में पूछा गया तब भी दिल्ली-एनसीआर के 82 फीसदी प्रतिभागियों ने कहा कि वे राजधानी को महिलाओं के लिए बिल्कुल सुरक्षित नहीं मानती। देश के अन्य हिस्सों में भी औसतन 81 फीसदी प्रतिभागियों ने दिल्ली को असुरक्षित बताया।
हालांकि दिल्ली-एनसीआर की 41% प्रतिभागियों ने पूछे जाने पर कहा कि यदि नए कानून बनाए जाएं और दिल्ली गैंगरेप के गुनहगारों को जल्द सजा दे दी जाए क्षेत्र अपेक्षाकृत अधिक सुरक्षित हो जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर आधे से अधिक प्रतिभागियों ने भी इस राय से सहमति जताई।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
