छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
मेरी दोस्त चाहती थी दरिंदों को जिंदा जला दिया जाए
नई दिल्ली, हिन्दुस्तान टीम
First Published:04-01-13 11:58 PM
चलती बस में गैंगरेप कांड की शिकार बनी छात्रा का दोस्त शुक्रवार शाम पहली बार लोगों के सामने आया। उसने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘वह जिंदा रहना चाहती थी।
वह चाहती थी कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों को फांसी के बजाए जला कर मारा जाए।’ बातचीत के दौरान उसने घटनाक्रम पर पुलिस-अस्पताल व समाज के रवैये को लेकर भी कई सवाल उठाए। युवक ने कहा कि बस से फेंकेने के बाद दरिंदों ने लड़की
को बस से कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन मैंने उसे बचा लिया। हम ढाई घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे। इस दौरान तीन पीसीआर वैन तो आईं लेकिन सभी सीमा विवाद में उलझी रहीं।
हम राहगीरों से मदद मांग रहे थे, लेकिन किसी ने हमें शरीर ढकने के लिए कपड़ा तक नहीं दिया। शायद उन्हें डर था कि वे रुकेंगे तो पुलिस के चक्कर में फंस जाएंगे। अस्पताल पहुंचने पर भी ठीक से मदद नहीं मिली। वहां भी किसी ने तन ढकना जरूरी नहीं समझा।
युवक के अनुसार, वह वारदात की रात से ही स्ट्रेचर पर था। 16 से 20 दिसंबर तक वह थाने में ही रहा। इस दौरान पुलिस ने उसका उपचार भी नहीं करवाया। इस चश्मदीद का कहना है कि अगर लड़की को उपचार के लिए विदेश ले ही जाना था तो यह फैसला पहले होना चाहिए था।
वह चाहती थी कि उसके साथ दुष्कर्म करने वाले सभी आरोपियों को फांसी के बजाए जला कर मारा जाए।’ बातचीत के दौरान उसने घटनाक्रम पर पुलिस-अस्पताल व समाज के रवैये को लेकर भी कई सवाल उठाए। युवक ने कहा कि बस से फेंकेने के बाद दरिंदों ने लड़की
को बस से कुचलने की भी कोशिश की, लेकिन मैंने उसे बचा लिया। हम ढाई घंटे तक सड़क पर ही पड़े रहे। इस दौरान तीन पीसीआर वैन तो आईं लेकिन सभी सीमा विवाद में उलझी रहीं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल