29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
गाजियाबाद में डॉक्टर ने साथी पर चलाई गोली
गाजियाबाद
First Published:03-01-13 11:30 PM
मोहन नगर के नरेंद्र मोहन अस्पताल में गुरुवार को एक डॉक्टर ने बदला लेने के नीयत से ओपीडी में तैनात डॉक्टर पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ। ओपीडी में गोलियां चलते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों ने हिम्मत से काम लेते हुए हमलावर को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। हमला करने वाला युवक भी एमबीबीएस डॉक्टर है।
वह मुजफ्फरनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात था और हाल ही में नौकरी से इस्तीफा दे चुका है। नेहरू नगर निवासी डॉ. किरणपाल ओपीडी में मौजूद डॉक्टर संजय गुप्ता के पास दोपहर सवा 12 बजे मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने आया। इसी दौरान उसने डॉक्टर पर पिस्तौल तान दी। इससे घबराकर डॉक्टर केबिन से बाहर भाग गए और केबिन का दरवाजा बंद कर दिया। इसके बाद आरोपी डॉक्टर ने अंदर से दो राउंड फायरिंग की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दो महीने पहले इसी अस्पताल में बुखार के इलाज के लिए भर्ती हुआ था।
(व.सं.)
(व.सं.)
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
