सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
आईपीएल को छोड़ने की तैयारी में पेप्सी
बेटी के नाम कानून पर परिवार भी राजी
बलिया, हिन्दुस्तान टीम
First Published:02-01-13 11:27 PM
बलात्कार के संबंध में बनने वाले कानून का नामकरण बेटी के नाम पर करने को लेकर पीड़ित परिवार को कोई ऐतराज नहीं है। एक दिन पहले केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने दिल्ली में सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई लड़की का नाम सार्वजनिक किए जाने संबंधी बयान दिया था।
लड़की के पिता ने कहा- बेटी के नाम पर कानून बने और सख्ती से लागू हो ताकि हर बलात्कारी के दिल में खौफ पैदा हो। इसकी मिसाल देनी चाहिए सभी आरोपियों को फांसी पर लटकाकर। पिता ने शशि थरूर के ट्विट का समर्थन करत हुए कहा कि आधुनिक सोच में अब बेटियों को बदनामी का दकियानूस विचार हमें लड़ने की ताकत देने के बजाय कमजोर ही करेगा।
पिता के विचारों से लड़की की मां और दादा ने भी समर्थन जताते हुए कहा कि हम बिटिया का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने देंगे। थरूर ने मंगलवार को ट्विटर एकाउंट पर कहा था- पीड़िता का नाम गुप्त रखने से कौन सा हित सध रहा है। यदि पीड़िता के माता-पिता को आपत्ति न हो तो बलात्कार विरोधी संशोधित कानून का नाम लड़की के नाम पर रखा जाना चाहिए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
