गुरुवार, 23 मई, 2013 | 21:13 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह  शशिकांत शर्मा बने नए CAG, 2017 तक होगा कार्यकाल  फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान फाइनल के लिए आखिरी जंग लड़ने उतरेंगे मुंबई-राजस्थान
 
कम आय वालों को फीस में पूरी छूट
नई दिल्ली, मदन जैड़ा
First Published:01-01-13 11:40 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
भारतीय प्रौद्यौगिकी संस्थानों (आईआईटी) में अगले सत्र से आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को फीस में पूरी तरह से छूट मिल सकती है। जिन अभिभावकों की वार्षिक आय साढ़े चार लाख रुपये से कम है, उन्हें आर्थिक रूप से कमजोर मानते हुए आईआईटी उनकी पूरी फीस माफ करने की तैयारी में हैं। ऐसे छात्रों के लिए नेशनल आईआईटी स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किया जाएगा।

मानव संसाधन विकास मंत्री पल्लम राजू की अध्यक्षता में सात जनवरी को होने वाली आईआईटी काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना है। इसी बैठक में आईआईटी की फीस को 50 से बढ़ाकर 90 हजार किया जाना है। वैज्ञानिक डॉ. अनिल काकोडकर ने यह स्कॉलरशिप शुरू करने की सिफारिश की थी। इसमें अनुसूचित जातियों एवं जनजातियों के उम्मीदवारों को भी शामिल किया जाएगा। इसके अलावा 25 फीसदी सीटें उन छात्रों के लिए रखी जाएंगी जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय साढ़े चार लाख रुपये से कम है। इस प्रकार 47.5 फीसदी छात्रों को इस स्कॉलरशिप योजना के तहत लाया जाएगा। यह योजना लागू होती है तो फिर आईआईटी में सिर्फ 52.5 फीसदी छात्रों को ही पूरी फीस चुकानी होगी। अंतिम फैसला बोर्ड ऑफ गवर्नर्स को करना है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°