मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
युवती की चाकू से गोदकर हत्या
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता
First Published:31-12-12 11:19 PM
दल्लूपुरा में सोमवार शाम एक युवती की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। हमलावर ने युवती के दोस्त को भी चाकू मारकर घायल कर दिया है। घायल ने ही न्यू अशोक नगर पुलिस को घटना को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी देवेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है।
मरने वाली लड़की की पहचान 20 वर्षीय नेहा यादव के रूप में हुई है। वह परिवार सहित राजबीर कॉलोनी में रहती थी। 12वीं कक्षा तक पढ़ी नेहा फिलहाल नोएडा स्थित एक कॉल सेंटर में नौकरी करती थी। पहले उसकी दोस्ती पड़ोस में रहने वाले 23 वर्षीय देवेंद्र से थी। लेकिन लगभग एक साल पहले इन दोनों की दोस्ती टूट गई थी। इसके बाद नेहा ने कॉल सेंटर में साथ ही काम करने वाले गौरव से दोस्ती कर ली।
इसकी जानकारी मिलने के बाद से देवेंद्र खासा नाराज था। बताया जाता है कि वह नेहा से शादी करना चाहता था लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। हमले की यह घटना सोमवार शाम करीब पांच बजे हुई जब नेहा कार में बैठकर गौरव के साथ नोएडा की तरफ जा रही थी। बाइक से पहुंचे देवेंद्र ने दल्लूपुरा में उसकी गाड़ी को रोक लिया।
पहले उसने चालक सीट पर बैठे गौरव पर चाकू से हमला किया। जान बचाने के लिए वह जब पुलिस पिकेट की तरफ भागा तो देवेंद्र ने नेहा पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। पुलिस ने उसे मौके से ही हथियार सहित गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक देवेंद्र सोमवार सुबह से नेहा पर हमले का मौका तलाश रहा था। इस हमले में घायल गौरव का उपचार लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में चल रहा है।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
