सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
सैमसंग ने पेश किया गैलेक्सी ग्रांड क्वात्रो
बेनजीर हत्या मामले में मुशर्रफ को जमानत
शाह को प्रभारी बनाना अपराध नहीं: राजनाथ
'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... 'मेड बाई चिंडिया' का दौर शुरू करने का सही समय... भारत के साथ संबंध सामान्य करेगी PML-N सरकार रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन रेलगेट मामला, भाजपा का CBI अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन बुरे फंसे लालू, मानहानि का मामला हुआ दायर
बलात्कारियों को तिल-तिल मारने की तैयारी
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:30-12-12 11:33 PM
गैंगरेप पीड़ित छात्रा की मौत के बाद देश भर में दोषियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग के बीच कांग्रेस पार्टी की ओर से भी बलात्कारियों को कठोर दंड दिए जाने का प्रस्ताव किया जाने वाला है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर रविवार को रेप के लिए कठोर कानून बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस की तीखी झड़प हुई। वहीं, कांग्रेस पार्टी की तरफ से एक मसौदा तैयार किया जा रहा है जिसमें बलात्कार की अधिकतम सजा 30 साल करने और बलात्कार के दुर्लभ मामले में दोषियों को रासायनिक प्रक्रिया से नपुंसक बनाने का प्रस्ताव शामिल है। महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ ने हिन्दुस्तान से बातचीत में कहा कि सोमवार को वह इस मुद्दे पर अपने मंत्रलय और दूसरे महकमों, महिला संगठनों से फिर से बातचीत करेंगी और मसौदे को अंतिम रूप देंगी।
इसके बाद इसे विचार के लिए जस्टिस जेएस वर्मा समिति को सौंपा जाएगा। कांग्रेस के प्रस्तावित विधेयक में बलात्कार के दोषियों को तीस साल तक की सजा, बलात्कार के मुकदमों का निपटारा तीन महीने में करने, फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने, अपराधियों के मामले में किशोर की आयु घटाने तथा दुर्लभ मामलों में बलात्कारियों को रासायनिक प्रक्रिया से नपुंसक बनाने की बात शामिल है।
60

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
