मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद
गडकरी को दूसरा कार्यकाल तय
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:29-12-12 11:38 PM
भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी को दूसरा कार्यकाल देने पर पार्टी के भीतर सहमति बन गई है। अब तक किसी भी आला नेता ने उनके नाम के प्रस्ताव का पार्टी फोरम पर विरोध नहीं किया है। ऐसे में पार्टी ने 10 जनवरी तक अध्यक्ष के चुनाव की अधिसूचना जारी करने का संकेत दे दिया है।
विशिष्ट सूत्रों ने बताया कि संघ के नेतृत्व में पहले ही नितिन गडकरी को एक और कार्यकाल देने पर सहमति बन चुकी थी। मगर, गडकरी से जुड़ी पूर्ति कंपनी में गड़बड़ियों के उजागर होने के बाद पार्टी के कुछ नेताओं ने उनके खिलाफ खुली बगावत कर दी थी।
ऐसे में संघ की इच्छा पर सहमति तैयार करने के लिए जिन नेताओं को अनौपचारिक रूप से जिम्मेदारी दी गई है, उनमें लालकृष्ण आडवाणी, सुषमा स्वराज व राजनाथ सिंह प्रमुख हैं। साथ ही गडकरी को भी सलाह दी गई है कि वह खुद पार्टी नेताओं से अपने स्तर पर चर्चा करें।
सूत्रों के मुताबिक, गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गडकरी के प्रस्ताव का विरोध नहीं किया है। हालांकि, जिन नेताओं व सांसदों ने गडकरी के नेतृत्व पर सवाल उठाया था, उनसे अभी कोई चर्चा नहीं की गई है। भाजपा के एक वरिष्ठ पदाधिकरी ने इस बाबत कहा कि अगले अध्यक्ष के लिए गडकरी के अलावा अब तक किसी और का नाम सामने नहीं आया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
