बुधवार, 19 जून, 2013 | 19:54 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
पीड़िता की आखिरी जंग
सिंगापुर, एजेंसियां
First Published:28-12-12 11:25 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ-
सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही सामूहिक बलात्कार की पीड़ित छात्र की तबीयत शुक्रवार को काफी बिगड़ गई। शाम को अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि उसके शरीर के अंग कमजोर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, जो ये संकेत कर रहा है कि कई अंग काम करना बंद कर सकते हैं। अस्पताल की ओर से कहा गया कि डॉक्टर अधिकतम वेंटिलेटर सपोर्ट के साथ पीड़िता की जिंदगी बचाने की कोशिश में जुटे हैं।

पीड़िता को जरूरी एंटीबॉयोटिक दवाएं दी जा रही हैं। उसके परिजनों को ये जानकारी दे दी गई है कि पीड़िता की हालत खराब होती जा रही है। इससे पहले सुबह अस्पताल की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन में कहा गया कि लड़की के दिमाग में भी गहरा आघात (ब्रेन इंजरी) है। अस्पताल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. केल्विन लोह ने भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े आठ बजे जारी जारी एक बयान में कहा कि सिर की चोट (ब्रेन इंजरी) के कारण लड़की की हालत ज्यादा बिगड़ गई है। वह जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है।

उन्होंने कहा कि अब तक जो जांच हुई है, उससे लगता है कि लड़की को दिल का दौरा पड़ने के साथ ही फेफड़े और पेट में संक्रमण भी है, उसके सिर पर भी गंभीर चोट लगी है। गुरुवार सुबह से सिंगापुर के इस सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल के आईसीयू में डॉक्टरों की टीम लगातार बारीकी से पीड़िता की जांच पड़ताल में जुटी है।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (1) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°