पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार पप्पू यादव मामले में सुप्रीम कोर्ट जाऊंगी: माधवी सरकार शारदा घोटाला: प्रमोटर 31 मई तक न्यायिक हिरासत में बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना बेनी ने फिर साधा सपा सरकार पर निशाना रेलवे रिश्वतकांड: आरोपी की जमानत याचिका खारिज लोकसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री बदलने का सवाल नहीं: कांग्रेस चमेल सिंह के परिजन को सवा करोड़ मुआवजा मिले: बीजेपी
युवराज के दम पर जीती टीम इंडिया
अहमदाबाद, एजेंसियां
First Published:28-12-12 11:22 PM
सरदार पटेल स्टेडियम में शुक्रवार को दर्शकों की जुबान पर बस एक ही नाम था-युवराज। सात छक्कों की मदद से धमाकेदार 72 रन बना युवी ने टी 20 मुकाबले में भारत के लिए जीत की नींव रखी। 20 ओवर खत्म होने के बाद पाकिस्तान के सामने 192 रन का स्कोर टंगा था। भरसक कोशिशों के बाद भी पाकिस्तान 11 रन पीछे रह गया। मैन ऑफ द मैच युवराज ने एक विकेट भी लिया।
पहले मैच की तरह इस बार भी पाकिस्तान ने टॉस जीता और गेंदबाजी चुनी। पहले विकेट के लिए गौतम गंभीर (21) और अजिंक्य रहाणे (28) ने 44 रन जोड़े। इसके बाद 88 रन तक भारत के तीन विकेट गिर गए। फिर भारतीय कप्तान धौनी (33) और युवराज की शानदार 97 रन की साङोदारी ने भारत को मजबूत स्कोर दिया। जवाब में पाकिस्तान 20 ओवर में 7 विकेट पर 181 रन ही बना सका। पाक कप्तान मोहम्मद हफीज ने सर्वाधिक 55 रन बनाए। भारतीय गेंदबाज अशोक डिंडा ने तीन विकेट लिए।
10

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
