चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
लड़की अब भी खतरे में
सिंगापुर, एजेंसियां
First Published:27-12-12 11:33 PM
करीब पांच घंटे की उड़ान भरकर दिल्ली गैंगरेप की शिकार पीड़िता गुरुवार को सिंगापुर तो पहुंच गई, लेकिन उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल द्वारा भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक लड़की की हालत अभी चिंताजनक है।
सूत्रों के मुताबिक, करीब एक सप्ताह तक पीड़िता के संक्रमण का इलाज होगा, इसके बाद ही छोटी आंत का प्रत्यारोपण किया जाएगा। इस प्रक्रिया में करीब 3-4 हफ्ते का वक्त लग सकता है। एलिजाबेथ अस्पताल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर केल्विन लोह ने बताया कि अलग-अलग विभागों के विशेषज्ञों की टीम युवती का उपचार कर रही है और उसकी हालत स्थिर करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
यहां भी पीड़िता को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने पीड़िता को बेहतर इलाज के लिए सिंगापुर भेजने का प्रस्ताव रविवार को ही सुशील कुमार शिंदे के सामने रखा था। पीड़िता के हालत में सुधार नहीं होने पर सरकार ने मेदांता के डॉक्टर नरेश त्रेहन से सलाह ली।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
