गुरुवार, 20 जून, 2013 | 10:33 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
मोदी की विनम्रता ने सबको चौंकाया
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:27-12-12 11:32 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ-
नरेंद्र मोदी चौथी बार गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान संभालने के बाद गुरुवार को पहली बार दिल्ली पहुंचे तो अंदाज एकदम बदला हुआ था। राष्ट्रीय विकास परिषद की बैठक में अमूमन केंद्र सरकार पर तीखे हमले बोलने वाले मोदी के इस उदार और विनम्र रूप ने सभी को हैरानी में डाल दिया।

नरेंद्र मोदी एनडीसी बैठक में महंगाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर अक्सर केंद्र की खिंचाई करते रहते हैं। लेकिन इस बार 10 मिनट के अपने भाषण में ज्यादातर वक्त उन्होंने राष्ट्रीय मुद्दों की ही चर्चा की। बैठक में मौजूद एक केंद्रीय मंत्री ने कहा कि माना जा रहा था कि मोदी एनडीसी के मंच का इस्तेमाल राजनीतिक हमला करने के लिए करेंगे और इसी को ध्यान में रखकर कई मंत्रियों का एक पैनल बनाया गया था जो उनके बयान पर तत्काल मीडिया को प्रतिक्रिया देता।

लेकिन मोदी का रुख एकदम बदला हुआ ही नजर आया। प्रधानमंत्री पद के लिए नरेंद्र मोदी की दावेदारी को लेकर जारी कयासों के बीच उनके इस अंदाज के राजनीतिक निहितार्थ निकाले जा रहे हैं।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (2) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°