इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
शीला-पुलिस ने मढ़े आरोप
नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता
First Published:25-12-12 11:14 PM
छात्र से चलती बस में सामूहिक बलात्कार की घटना के मद्देनजर कानून-व्यवस्था पर उठ रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री शीला दीक्षित और दिल्ली पुलिस ने एक-दूसरे पर आरोप मढ़े हैं। शीला दीक्षित ने सोमवार को गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे को पत्र लिख कर शिकायत की कि पूर्वी क्षेत्र के उपायुक्त बीएम मिश्र ने उन्हें सूचित किया है कि पीड़िता के बयान दर्ज करने गई एसडीएम उषा चतुर्वेदी पर पुलिस द्वारा तैयार की गई प्रश्नावली से ही सवाल पूछने का दबाव बनाया गया।
इसके लिए उन्होंने पुलिस की एक डीसीपी और दो एसीपी को जिम्मेदार ठहराया है। इस पर हरकत में आई पुलिस ने मंगलवार को चिट्ठी लीक होने की जांच कराने की मांग की। कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने चतुर्वेदी पर पहले भी पुलिस की शिकायत करने का आरोप लगाते हुए उनकी मंशा को पुलिस के प्रति दुराग्रहपूर्ण बताया।
दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘एसडीएम के आरोप गलत हैं। सीएम की गृहमंत्री को लिखी चिट्ठी अतिगोपनीय दस्तावेज होता है, इसके लीक होने की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए।’ मामले को तूल पकड़ता देख शीला ने मंगलवार को गृह मंत्रालय से पूरे प्रकरण की जांच कराने का अनुरोध किया है। हालांकि, उन्होंने चिट्ठी लीक पर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
