मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड कश्मीर मुठभेड़: 4 जवान शहीद, आतंकवादी ढेर
भुवनेश्वर की मेहनत बेकार, हारा भारत
बेंगलुरु, एजेंसियां
First Published:25-12-12 11:13 PM
उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के जबरदस्त प्रदर्शन के बाजवूद मंगलवार को भारत यहां पहले टी-20 मुकाबले में पाकिस्तान से 5 विकेट से हार गया। अपने पहले ही मुकाबले में 22 वर्षीय भुवनेश्वर ने 4 ओवर में शुरुआती 3 विकेट लेकर सनसनी मचा दी। मगर बाकी गेंदबाज नाकाम साबित हुए।
इससे पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। गौतम गंभीर (43) और अजिंक्य रहाणे (42) की सलामी जोड़ी ने शानदार 77 रन जोड़े। मगर बाद में कोई भी बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका। इस कारण भारत 20 ओवर में 9 विकेट पर सिर्फ 133 रन ही बना सका। इसके बाद पाकिस्तान की पारी में शुरुआती 3 विकेट मात्र 12 रन पर गिर गए।
ये तीनों भुवनेश्वर के नाम रहे। लेकिन इसके बाद बाकी गेंदबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके और पाकिस्तान ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य पा लिया। पाक कप्तान हफीज ने सर्वाधिक 61 रन बनाए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
