शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
सीएसके के मालिक मयप्पन गिरफ्तार
मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से मुंबई फाइनल में, फिर भिड़ेगा चेन्नई से श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
श्रीनिवासन पर पद छोड़ने का बढ़ा दबाव
जीता जनाक्रोश, कड़ा होगा कानून
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:22-12-12 11:24 PM
राजधानी में चलती बस में सामूहिक बलात्कार की घटना के बाद देशभर में उमड़े जनाक्रोश की जीत होती दिख रही है। शनिवार सुबह इंडिया गेट से शुरू हुए लोगों के विरोध प्रदर्शन के दौरान उठा गुस्से का गुबार रायसीना हिल्स में जाकर फूट गया। हालात को देख हरकत में आए केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने शाम को ऐलान किया कि बलात्कार के मामले में कानून में संशोधन किया जाएगा।
सूत्रों के मुताबिक, सरकार दुष्कर्म के दुर्लभतम मामलों में आरोपियों को फांसी की सजा के प्रावधान पर गंभीरता से विचार कर रही है। इसके लिए अध्यादेश लाया जा सकता है। शिंदे ने प्रेस कान्फ्रेंस में कहा कि सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। रेप के दुर्लभ से दुर्लभतम मामलों में सजा बढ़ाई जाएगी। हालांकि ‘फांसी’ शब्द का उल्लेख उन्होंने नहीं किया, लेकिन उनके साथ बैठे सूचना मंत्री मनीष तिवारी ने स्पष्ट किया कि दुर्लभ से दुर्लभतम का मतलब वही होता है। शिंदे ने प्रदर्शनकारियों से घर लौटने की अपील भी की।
इससे पूर्व दिनभर लोगों ने कई जगह उग्र प्रदर्शन किया। सुबह नौ बजे लोगों की भीड़ इंडिया गेट के पास जुटने लगी और उसके बाद प्रदर्शनकारियों ने रायसीना हिल्स तक जुलूस निकाला। वहां पर कुछ युवाओं ने पुलिस बेरिकेड तोड़कर राष्ट्रपति भवन परिसर में घुसने का प्रयास किया। इस पर पुलिस ने आंसु गैस और पानी की बौछारों का इस्तेमाल किया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
