बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे बिहार के पूर्व मंत्री अश्विनी चौबे समेत 300 तीर्थयात्री फंसे भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला भारत ने टॉस जीता, गेंदबाज़ी का फैसला खाद्य सुरक्षा विधेयक में बाधा के लिए विपक्ष जिम्मेदार: सोनिया संघ प्रमुख मोहन भागवत से मिले आडवाणी
विपक्ष को तो केवल कुर्सी नजर आती हैः सोनिया
उत्तराखंड की तबाही में हजारों लोगों के मरने की आशंका
रुपया अब तक के सबसे न्यूनतम स्तर पर
दरिंदे ने कहा-मुझे फांसी दे दो
नई दिल्ली, एजेंसियां
First Published:19-12-12 11:42 PM
अदालत ने दिल्ली में रविवार की रात चलती बस में सामूहिक बलात्कार के आरोपी विनय और पवन को चार दिन की पुलिस हिरासत में और तीसरे आरोपी मुकेश को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
कोर्ट में पेशी के दौरान विनय और पवन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए शिनाख्त परेड से इनकार कर दिया। विनय ने कोर्ट में कहा, मैंने जुर्म किया है मुझे फांसी दे दो। वहीं पवन ने अदालत में कहा, मैंने बहुत गलत काम किया है इसलिए शिनाख्त परेड नहीं कराना चाहता। स्थानीय अदालत ने सहायक जिम इंस्ट्रुक्टर विनय शर्मा और फल विक्रेता पवन गुप्ता को पुलिस हिरासत में भेजा है ताकि पुलिस उनसे पूछताछ कर सके। घटना के समय कथित तौर पर बस चला रहे मुकेश को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा गया है। मुकेश ने शिनाख्त परेड के लिए तैयार है। मुकेश इस मामले के एक और आरोपी राम सिंह का भाई है। मंगलवार को राम सिंह ने शिनाख्त परेड से इनकार किया था जिसके बाद उसे पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बुधवार को तीन आरोपियों को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नम्रता अग्रवाल की अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संदीप गर्ग की अदालत में भेजा गया ताकि पहचान परेड की प्रक्रिया को अपनाए जाए।
बस में मौजूद सातवां शख्स कौन?
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस अब तक सामूहिक बलात्कार में छह युवकों को ही आरोपी मान कर चल रही है। लेकिन पुलिस को पीड़ित युवक ने जो लिखित बयान दर्ज कराया है उसके मुताबिक बस में सात लोग मौजूद थे। बयान में पीड़ित लड़की के दोस्त ने कहा है कि ड्राइवर के साथ केबिन में चार युवक बैठे थे और दो केबिन के पीछे। पुलिस ने इसी बयान पर मामला दर्ज किया है। पर जब दिल्ली पुलिस कमिशनर नीरज कुमार से पूछा गया तो वह अपने बयान पर कायम रहे कि इस मामले में कुल छह आरोपी ही हैं। (व.सं.)
पीड़ित छात्रा की हालत गंभीर
नई दिल्ली। दरिंदगी की शिकार हुई छात्रा की हालात अभी भी गंभीर है। लेकिन डॉक्टरों का कहना है कि बड़े हादसे की शिकार मरीज में इतनी मजबूत इच्छाशक्ति कम देखी जाती है। छात्रा की अब तक तीन बड़ी सर्जरी हो चुकी है। ऐसी स्थिति में मरीज को दो से चार दिन तक होश में नहीं आता। लेकिन छात्रा की मजबूत मानसिक स्थिति से डॉक्टरों की उम्मीदें कायम हैं।
यूपी सरकार देगी नौकरी और खर्च
लखनऊ
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चलती बस में सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती और उसके साथी के उपचार का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने दोनों को नौकरी देने की भी घोषणा की है। युवती बलिया की रहने वाली है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पीड़ित छात्रा के उपचार के लिए 5 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। (हिटी)
कोर्ट में पेशी के दौरान विनय और पवन ने अपना जुर्म कबूल करते हुए शिनाख्त परेड से इनकार कर दिया। विनय ने कोर्ट में कहा, मैंने जुर्म किया है मुझे फांसी दे दो। वहीं पवन ने अदालत में कहा, मैंने बहुत गलत काम किया है इसलिए शिनाख्त परेड नहीं कराना चाहता। स्थानीय अदालत ने सहायक जिम इंस्ट्रुक्टर विनय शर्मा और फल विक्रेता पवन गुप्ता को पुलिस हिरासत में भेजा है ताकि पुलिस उनसे पूछताछ कर सके। घटना के समय कथित तौर पर बस चला रहे मुकेश को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ भेजा गया है। मुकेश ने शिनाख्त परेड के लिए तैयार है। मुकेश इस मामले के एक और आरोपी राम सिंह का भाई है। मंगलवार को राम सिंह ने शिनाख्त परेड से इनकार किया था जिसके बाद उसे पांच दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। बुधवार को तीन आरोपियों को मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट नम्रता अग्रवाल की अदालत में पेश किया गया जिसके बाद उन्हें मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट संदीप गर्ग की अदालत में भेजा गया ताकि पहचान परेड की प्रक्रिया को अपनाए जाए।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने चलती बस में सामूहिक बलात्कार की शिकार युवती और उसके साथी के उपचार का पूरा खर्च उठाने का ऐलान किया है। उन्होंने दोनों को नौकरी देने की भी घोषणा की है। युवती बलिया की रहने वाली है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने पीड़ित छात्रा के उपचार के लिए 5 लाख रुपये की सहायता देने का ऐलान किया है। (हिटी)
60

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
those culprits dont deserve even simple they should have give such a big punishment in front of whole society so that no any guy can even think of eve shoul also feel the pain what the girl and her siblings so they should beg for
By neha (20th-December-2012 05:22:PM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल