स्पॉट फिक्सिंग में छह को न्यायिक हिरासत में भेजा
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
इंडियन प्रीमियर लीग नहीं, कैरेबियन लीग कहिए जनाब
केंद्र सरकार, सफदरजंग के डॉक्टरों को कोर्ट का नोटिस जश्न मनाने की बजाय देश से माफी मांगे कांग्रेस: भाजपा भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति भारत ने मांगी राणा और हेडली से पूछताछ की अनुमति SP विवेक दत्त और तीन अन्य की सीबीआई हिरासत बढ़ी विंदु के घर की ली गई तलाशी, लैपटॉप-मोबाइल बरामद
दिल्ली में एक और लड़की बर्बरता का शिकार बनी
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता
First Published:19-12-12 11:40 PM
दक्षिण दिल्ली में सामूहिक बलात्कार की घटना के दो दिन बाद ही पूर्वी दिल्ली में एक अन्य लड़की बर्बरता का शिकार हो गई। बुधवार सुबह दिल्ली-यूपी की सीमा पर 18 साल की एक लड़की बेहोशी की हालत में पाई गई। उसे गुरुतेग बहादुर अस्पताल (जीटीबी) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी।
अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजपाल ने बताया कि उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है। जिस समय पुलिस उसे लेकर आई थी, उसकी हालत बेहद नाजुक थी। उसे कोई जहरीला पदार्थ खिलाया गया था और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें थीं। डॉक्टर राजपाल ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में ज्यादा वक्त बर्बाद हो जाने की वजह से जहर पूरे शरीर में फैल गया है। यह लड़की पुलिस को सुबह 5 बजे मिली, मगर उसे नौ बजे गाजियाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके बाद 11 बजे उसे जीटीबी अस्पताल लाया गया। रातभर ठंड में सड़क पर पड़े रहने से उसका शरीर नीला पड़ चुका था। माना जा रहा है कि उसे किसी वाहन से डिवाइडर पर फेंका गया। लड़की के साथ बलात्कर की आशंका भी जताई जा रही है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
