दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत अदालत ने दी राजा भैया के पॉलीग्राफ परीक्षण की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
नीतीश सरकार ने हासिल किया विश्वास मत
उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
गुजरात में फिर बनेगी नरेंद्र मोदी की सरकार
नई दिल्ली, हिन्दुस्तान टीम
First Published:17-12-12 11:40 PM
गुजरात में सोमवार को दूसरे चरण के चुनाव के बाद कराए गए एग्जिट पोल में ज्यादातर एजेंसियां नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की तीसरी बार सरकार बनने की संभावना जता रही हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में भाजपा को हटाकर कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती हुई दिखाई जा रही है।
एबीपी न्यूज पर एसी निलसन के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में 182 सीटों वाली विधान सभा में भाजपा को 126 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 50 सीटों पर संतोष करना पड़ेगा। इस पोल में अन्य दलों को छह सीटें मिलने की बात कही गई है। वहीं इंडिया टीवी पर प्रसारित सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 124 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस क 54 सीटें मिल सकती हैं। वहीं टाइम्स नाउ, न्यूज 24 और ईटीवी पर दिखाए गए टूडेज चाणक्या के एक्जिट पोल के मुताबिक भाजपा को 140 सीटें तक मिल सकती हैं, जबकि कांग्रेस को 40 सीटें।
वहीं आज तक और ओआरजी मार्ग के अनुमान के मुताबिक गुजरात में भाजपा को 118 से 128 सीटें मिल सकती हैं। इस अनुमान में कांग्रेस को 50 से 60 सीटें मिलने की बात कही गई है। जीपीपी को दो सीटें और अन्य दलों को छह सीटें मिलने का अनुमान है।
गुजरात में 2007 के विधान सभा चुनाव में भाजपा को 117 और कांग्रेस को 59 सीटें मिली थीं। वहीं 2002 के चुनाव में भाजपा ने 127 और कांग्रेस ने 51 सीटें हासिल की थीं। वहीं हिमाचल प्रदेश में एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना जताई गई है। टुडे चाणक्या के एग्जिट पोल ने हिमाचल में 68 सीटों में कांग्रेस को 40 और भाजपा को 23 सीट मिलने की बात कही है।
11

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
