नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत दिल्ली सरकार ने भुल्लर का मामला गृह मंत्रालय को भेजा राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी इग्नू का डीईसी भंग,दूरस्थ कोर्स पर यूजीसी से मान्यता जरूरी आतंकी हमले के लिहाज से संवेदनशील है अमरनाथ यात्रा उत्तराखंड में अभी भी फंसे हैं 62,000 तीर्थयात्री
मलिक ने गुमराह किया: शिंदे
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:17-12-12 11:37 PM
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के सबसे बड़े झूठ को बेनकाब करते हुए कहा है कि लश्कर-ए-तैयबा के सरगना व मुंबई हमले के षड्यंत्रकारी हाफिज सईद को इस मामले में कभी गिरफ्तार ही नहीं किया गया। जबकि पाकिस्तान के गृह मंत्री भारत यात्रा के दौरान यह दावा करते रहे कि सईद को तीन बार मुंबई हमले में गिरफ्तार किया गया, लेकिन सबूतों के अभाव में वह छूट गया। मगर, इस नए खुलासे से पाकिस्तान की असलियत अब दुनिया के सामने आ गई है।
गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे ने पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक के भारत दौरे पर सोमवार को संसद में दिए बयान में यह खुलासा किया। उन्होंने कहा कि गत शुक्रवार को हुई बातचीत के दौरान मलिक ने उनसे कहा कि वह सईद की गिरफ्तारी के संदर्भ में दस्तावेज अपने साथ लेकर आए हैं। शिंदे के कहने पर मलिक ने उन्हें सईद की वर्ष 2002 और 2009 में की गई गिरफ्तारी से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए।
गृह मंत्री ने कहा कि इन दस्तावेजों की जब जांच की गई तो पता चला कि दोनों मामलों में सईद की गिरफ्तारी 26./11 मुंबई हमले की बजाय अन्य कारणों से हुई थी। शिंदे ने कहा कि वह सिर्फ यही कह सकते हैं कि इस बारे में मलिक को वहां के अधिकारियों ने गलत जानकारी दी। गृह मंत्री ने सदन में मलिक से विभिन्न मुद्दों पर हुई बातचीत का ब्योरा भी रखा।
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
