हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड पुलवामा में आतंकियों से मुठभेड़, सेना के तीन जवान शहीद कान फिल्मोत्सव में दूसरी बार चोरी, पुलिसकर्मी परेशान भारत से भेजा गया दो किलो हशीश जर्मनी में जब्त खाद्य सुरक्षा कानून के लिए प्रतिबद्ध है संप्रग सरकार न्यायाधीश के रूप में श्रीनिवासन को 21 सांसदों का समर्थन फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह फिक्सिंग से मेरा सिर शर्म से झुक गया: जितेंद्र सिंह
मलिक को खरी-खरी
नई दिल्ली, शिशिर गुप्ता/राजेश आहूजा
First Published:15-12-12 11:37 PM
भारत दौरे पर आए पाकिस्तान के गृह मंत्री रहमान मलिक के विवादित बयानों और आतंकवाद के मुद्दे पर उनके ढुलमुल रवैये पर भारत ने सख्त रुख अपनाया है। द्विपक्षीय वार्ता में भारतीय पक्ष ने स्पष्ट कर दिया कि लश्कर के सरगना हाफिज सईद समेत मुंबई हमले के दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उसके बाद न तो दोनों पक्ष एकसाथ मीडिया के सामने आए और न ही कोई संयुक्त बयान जारी किया गया।
सूत्रों के मुताबिक, मलिक और उनके सहयोगियों से शुक्रवार रात को भारतीय पक्ष की पहली मुलाकात हुई। शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार शिवशंकर मेनन ने रहमान से कहा कि मुंबई हमलों के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बिना विश्वास बहाली नहीं हो पाएगी। इसके बाद मलिक ने कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन बार के एक कार्यक्रम में कहा कि हाफिज सईद के बारे में भारत ने उसे सिर्फ सूचनाएं दी हैं, सबूत नहीं। अगर पुख्ता सबूत दें तो वह पाक लौटते ही हाफिज सईद की तुरंत गिरफ्तारी का आदेश देंगे। सूत्र बताते हैं कि मलिक ने गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के साथ बैठक में उन्हें अगले दौर की वार्ता के लिए पाक आने का न्योता दिया है। शिंदे ने इसे स्वीकार कर लिया है परतारीख पर कोई आश्वासन नहीं दिया है।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
