सोमवार, 20 मई, 2013 | 04:07 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
मुश्किल में मुलायम-अखिलेश
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:13-12-12 11:32 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव और उनके बेटों अखिलेश यादव व प्रतीक यादव के खिलाफ आय अधिक संपत्ति मामले की जांच करने के लिए सीबीआई को हरी झंडी दे दी है। कोर्ट ने अखिलेश की पत्नी और सांसद डिंपल यादव को आरोपमुक्त कर राहत दी है।

मुख्य न्यायाधीश और जस्टिस एचएल दत्तू की बेंच ने गुरुवार को दिए फैसले में एक मार्च 2007 के निर्णय के खिलाफ दायर की गईं मुलायम, अखिलेश व प्रतीक की समीक्षा याचिकाएं खारिज कर दीं। पीठ ने कहा कि समीक्षा याचिका को अपीलों में तब्दील नहीं किया जा सकता। डिंपल के मामले में कोर्ट ने कहा कि जब उन पर आरोप लगाए गए थे उस वक्त वह सार्वजनिक सेवा में नहीं थीं। इसलिए उनकी समीक्षा याचिका स्वीकार कर उनके खिलाफ जारी सीबीआई जांच रद्द की जाती है।

कोर्ट ने कहा कि सीबीआई ‘स्वतंत्र जांच एजेंसी’ है इसलिए वह जांच की रिपोर्ट केंद्र को न देकर दिल्ली पुलिस स्पेशल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के मुताबिक उसे उचित कोर्ट के सामने रखेगी। 1 मार्च के आदेश में सीबीआई को जांच की रिपोर्ट केंद्र को देने के लिए कहा गया था।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°