गुरुवार, 20 जून, 2013 | 00:41 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
दिल्ली में दीवार ढहने से पांच बच्चों की मौत
नई दिल्ली
First Published:12-12-12 11:38 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
यमुना पार के दल्लूपुरा इलाके में एक खाली प्लॉट की निर्धाणाधीन चहारदीवारी ढहने से पांच बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जख्मी हालत में उसे पास के अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घायल बच्चे की हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने प्लॉट के मालिक व दो ठेकेदारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।

घटना मयूर विहार-तीन के समीप दल्लूपुरा गांव में धर्मशिला अस्पताल के पीछे बुधवार सुबह करीब दस बजे हुई। यहां एक खाली प्लॉट की चहारदीवारी के निर्माण का काम चल रहा था। प्लॉट के पिछले हिस्से में बने कमरों में 25 परिवार रहते हैं। तीन परिवार के छह बच्चे खेल रहे थे, तभी अचानक दीवार भरभरा कर गिर गई। इसकी चपेट में सभी छह बच्चे आ गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे फायरकर्मियों, स्थानीय पुलिस व आपदा प्रबंधन की टीम ने मलबे के नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां पांच बच्चों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि एक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°