छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
नौ सिलेंडर अभी नहीं
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:11-12-12 11:20 PM
गुजरात चुनावों से पहले केंद्र की सब्सिडी सिलेंडर बढ़ाने संबंधी घोषणा पर चुनाव आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए इसे वापस लेने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली द्वारा मंगलवार को सब्सिडी वाले गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़ाकर नौ किए जाने की घोषणा पर आयोग ने नाराजगी जताई। इसके लिए मोइली को नोटिस तक भेजा गया।
गुजरात चुनावों के पहले चरण से दो दिन पहले केंद्र सरकार ने सब्सिडी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की। इस पर चुनाव आयोग ने बैठक कर पेट्रोलियम मंत्रलय को निर्देश दिए कि वे घोषणा पर तत्काल रोक लगाए।
साथ ही मोइली को एक नोटिस जारी कर पूछा गया है कि उनकी घोषणा को क्यों न आचार संहिता का उल्लंघन मानकर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। मोइली से इस मामले में बुधवार सुबह 11 बजे तक जवाब मांगा गया है। गुजरात चुनाव के दौरान दो हफ्तों के अंदर केंद्र की योजनाएं रोकने का आयोग का यह दूसरा कदम है। इससे पहले आधार कार्ड के जरिए कैश ट्रांसफर स्कीम को लेकर भी आयोग ने योजना को हिमाचल प्रदेश और गुजरात में रुकवा दिया था।
गुजरात चुनावों के पहले चरण से दो दिन पहले केंद्र सरकार ने सब्सिडी सिलेंडरों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की। इस पर चुनाव आयोग ने बैठक कर पेट्रोलियम मंत्रलय को निर्देश दिए कि वे घोषणा पर तत्काल रोक लगाए।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
