मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ
राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
लॉंबिंग की जांच को तैयार सरकार
नई दिल्ली, विशेष संवाददाता
First Published:11-12-12 11:19 PM
वॉलमार्ट द्वारा भारत सहित कई देशों में लॉबिंग पर 125 करोड़ रुपये खर्च करने के मामले में लगातार दूसरे दिन हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही ठप रही। सरकार मंगलवार को हालांकि मामले की जांच के लिए तैयार हो गई, लेकिन पेशकश ठुकराते हुए विपक्ष न्यायिक या जेपीसी से जांच कराने की मांग पर अड़ा रहा।
संसदीय कार्यमंत्री कमलनाथ ने लोकसभा में कहा, हमें मीडिया खबरों के जरिये वॉलमार्ट द्वारा लॉबिंग पर खर्च करने की जानकारी मिली है। इस मामले को सरकार चिंताजनक ढंग से देखती है और इसकी जांच कराने में कोई हिचक नहीं है। हम इस संबंध में आगे के कदमों की घोषणा सदन में करेंगे। इससे पहले, शून्यकाल के दौरान मामला उठाते हुए भाजपा के यशवंत सिन्हा ने कहा कि यह देश की इज्जत से जुड़ा है।
इसलिए 60 दिनों के भीतर इसकी न्यायिक या संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराकर पता लगाना चाहिए कि वॉलमार्ट का पैसा किस किस ने खाया। सरकार तत्काल जांच की घोषणा करे और बताए कि पैसा खाने वालों के खिलाफ उसने क्या कार्रवाई की है?
00

अन्य खबरें
टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
