चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
एक ही महिला की हर महीने डिलीवरी
नई दिल्ली, श्याम सुमन
First Published:10-12-12 11:22 PM
एक महिला साल भर तक हर माह मां बनती है। यह जानकार आप चौंक गए न! सोमवार को सुप्रीम कोर्ट के जज भी इसी तरह हैरान रह गए। मामला था उत्तर प्रदेश में एनआरएचएम घोटाले की सुनवाई का। सीबीआई की जांच रिपोर्ट देखने के बाद न्यायमूर्ति डी.के. जैन और मदन बी. लोकुर की पीठ ने कहा कि यह दहला देने वाली बात है कि बी कांप्लेक्स के कैप्सूल में हल्दी का पाउडर भरकर मरीजों को खिला दिया गया।
असली दवा उन ग्रामीणों तक पहुंचने ही नहीं दी गई जिनके लिए पूरी योजना बनाई गई थी। साथ ही सीबीआई को मामले की तेजी से जांच करने का निर्देश भी दिया। घोटालेबाजों ने एक ही महिला की हर महीने डिलीवरी करवा दी।
पीठ ने कहा, ‘इस मामले में खरीद के एक भी नियम का पालन नहीं हुआ। एक आदमी को आधा दजर्न से ज्यादा एंटीबायोटिक दवाएं लिखीं (मरीज को सिर्फ एक ही एंटीबायोटिक लिखी जा सकती है) और दवाएं हड़प गए। हम रिपोर्ट पढ़ने के बाद तय करेंगे कि क्या किया जा सकता है?’ उन्होंने मामले को 14 जनवरी तक स्थगित कर दिया। सीबीआई की ओर से अतिरक्ति सॉलिसिटर जरनल सिद्धार्थ लूथरा ने बताया कि केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईएएस अधिकारी प्रदीप शुक्ला के खिलाफ दो मुकदमों की अनुमति दी है। लेकिन यूपी सरकार ने सरकारी डॉक्टरों सहित 15 आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अब तक कुछ नहीं किया है। इस पर कोर्ट ने कहा कि फिलहाल हम यूपी सरकार को कोई निर्देश नहीं देंगे। हम देखना चाहते हैं कि वह कुछ करती है या नहीं।

30

टिप्पणियाँ
टिप्पणियॉ पढ़े(1)
awesome technology hai ye sonia ko khilao
By ROHIT CHAURASIYA (11th-December-2012 08:11:AM)
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल

ई-मेल