गुरुवार, 20 जून, 2013 | 07:01 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
Image Loading    मनमोहन ने उत्तराखंड को 1000 करोड़ देने का किया ऐलान बिग बॉस: सिख भावनाओं के अपमान मामले में फैसला नहीं मोदी तानाशाह हैं और राजनाथ चालाक: सुधीन्द्र कुलकर्णी ममता ने माकपा पर हत्या की साजिश का आरोप लगाया  दिल्ली सरकार को अफजल की फांसी की सूचना थी: केंद्र गंगा को राष्ट्रीय धरोहर घोषित किये जाने की मांग उठी  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  नीतीश ने हासिल किया विश्वास मत, कांग्रेस ने दिया साथ  राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत राजा भैया का होगा पॉलीग्राफ परीक्षण, अदालत की इजाजत
 
टीम इंडिया भगवान भरोसे
कोलकाता, एजेंसियां
First Published:08-12-12 11:32 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
कोलकाता के ईडन गार्डन में शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज विरेन्दर सहवाग की बेबाक टिप्पणी ने मानो हर हिन्दुस्तानी के जज्बातों को बयां कर दिया। सहवाग ने कहा कि अब कोई चमत्कार ही भारत को बचा सकता है।

हम बस यह उम्मीद ही कर सकते हैं कि कल कुछ हो और हम टेस्ट मैच ड्रॉ कराने में सफल रहें। अब सिर्फ भगवान का ही भरोसा है। कोलकाता टेस्ट में 239 रनों पर नौ विकेट गंवाकर भारत लगभग हार की दहलीज तक पहुंच गया है।

निचले क्रम के बल्लेबाज आर. अश्विन नाबाद 83 रनों के साथ उम्मीद की एक आखिरी किरण की तरह चमचमा रहे हैं। उन्होंने न केवल टीम को पारी की हार से बचा लिया, बल्कि चौथे दिन खेल खत्म होने का दाग भी नहीं लगने दिया। गौरतलब है कि रविवार को चौथे टेस्ट मैच के लिए टीम का चयन होना है। इसमें कोलकाता टेस्ट में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों पर गाज गिर सकती है।

मैच के चौथे दिन 509/6 के स्कोर से शुरू हुई इंग्लैंड की शेष बल्लेबाजी को भारतीय गेंदबाजों ने कुछ ही मिनटों में समेट दिया। मेहमान टीम ने 523 रनों पर सभी विकेट खोने के साथ 207 रनों की बढ़त हासिल की। भारतीय सलामी बल्लेबाज गंभीर-सहवाग ने टीम को अच्छी शुरुआत देते हुए लंच से पहले तक 21 ओवर में 86 रन बनाए। लेकिन लंच के बाद स्पिन गेंदबाज स्वान की पहली ही गेंद पर सहवाग (49) चकमा खाकर बोल्ड हो गए। इसके बाद टीम के सभी मुख्य छह अन्य बल्लेबाज 69 रन ही जोड़ पाए।

भारत का स्कोर एक समय सात विकेट पर 155 रन था, लेकिन सुबह के सत्र में अच्छी गेंदबाजी कर दो विकेट झटकने वाले अश्विन ने विकेट पर मानों खूंटा गाड़ दिया। अश्विन ने सधी बल्लेबाजी करते हुए टीम को पारी की हार से बचाया।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
आंशिक बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 05:23 AM
 : 07:21 PM
 : 49 %
अधिकतम
तापमान
36°
.
|
न्यूनतम
तापमान
25°