छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
मुक्केबाजी-तीरंदाजी महासंघ भी रद्द
नई दिल्ली, एजेंसियां
First Published:07-12-12 11:30 PM
खेलों में ‘राजनीति’ कासमावेश अब परेशानी का सबब बन गया है। इसी का नतीजा कहेंगे कि भारतीय मुक्केबाजी और तीरंदाजी महासंघ के चुनावों में धांधली, राजनीतिक साठगांठ व खेल संहिता का उल्लंघन करने के आरोपों के बीच शुक्रवार को सरकार ने इनकी मान्यता निलंबित कर दी।
गत मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने भारतीय ओलंपिक संघ को निलंबित कर दिया था। आरोप लगे कि ओलंपिक चार्टर को दरकिनार कर आईओए ने सरकार की खेल संहिता के आधार पर चुनाव किए। शुक्रवार को फिर ‘धमाका’ हुआ। अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी महासंघ (आईबा) ने भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (आईएबीएफ) पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसे अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया।
दोपहर को खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने आईएबीएफ की चुनाव प्रक्रिया में खामियां बताकर व भारतीय तीरंदाजी महासंघ के चुनाव में खेल संहिता का उल्लंघन बताते हुए दोनों की मान्यता रद्द करने का ऐलान किया।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
