29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
हत्या का इरादा था नामधारी का: पुलिस
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता
First Published:05-12-12 11:27 PM
पोंटी चड्ढा हत्याकांड की जांच में जुटी दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को अदालत में कहा कि घटनावाले दिन सुखदेव सिंह नामधारी 32 लोगों के साथ फार्महाउस पहुंचा था। साफ है कि उसके इरादे पहले से खतरनाक थे। अदालत ने पुलिस की मांग पर नामधारी की रिमांड अवधि दो दिन बढ़ा कर सात सितंबर तक कर दी।
पुलिस ने कोर्ट को बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पोंटी के भाई हरदीप चड्ढा पर नामधारी और उसके पीएसओ सचिन त्यागी ने गोली चलाई थी। उन्होंने हत्या में इस्तेमाल हथियार कहीं छिपा दिए हैं जिनके बारे में पूछताछ करनी है। फार्महाउस पहुंचने में जिन गाड़ियों का इस्तेमाल हुआ, उनका पता भी लगाना है। उसने अपने साथियों के उत्तर प्रदेश और हिमाचल प्रदेश में छिपे होने की बात स्वीकारी है। उसे उनके ठिकानों की जानकारी है। उनमें कुछ उसके रिश्तेदार भी हैं।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
