चौटाला को मिली छह हफ्ते की जमानत
IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इंकार
गैंगरेप में गिरफ्तार जामिया के छात्र
नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता
First Published:04-12-12 11:36 PM
दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन युवक जामिया मिल्लिया इस्लामिया में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। इनकी पहचान अमनदीप, रिपांशु, शरद शेखर और पुलकित के रूप में की गई है। फिलहाल इनके दो अन्य साथी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार मूलत: नेपाल की 16 वर्षीय लड़की डिफेंस कॉलोनी में अपने दोस्तों के साथ रहती है। उसके परिजन भी दक्षिणी दिल्ली में ही रहते हैं। वह 11वीं कक्षा में पढ़ती है। बीते 15 सितंबर को स्कूल से घर लौटने की बजाय वह अपने दोस्त संग चली गई थी और डिफेंस कॉलोनी में रहने लगी।
छात्र ने पुलिस को बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात पुलकित से हुई थी जिसने खुद को दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर बताया। पुलकित ने अपने वकील दोस्त अमनदीप से किशोरी को मिलवाया। बातचीत के दौरान दोनों को पता चला कि किशोरी मकान में फिलहाल अकेली रह रही है और उसके दोस्त कहीं बाहर गए हुए हैं।
किशोरी का आरोप है कि कुछ दिनों के बाद दोनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उन्होंने लड़की को इसकी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी थी। किशोरी ने डर के चलते यह बात किसी को नहीं बताई। जबकि आरोपी अपने अलग-अलग दोस्तों को लेकर उसके घर आते रहे और सामूहिक दुष्कर्म करते रहे।
इससे परेशान किशोरी बीते 29 नवंबर को किसी तरह भागकर पुलिस के पास पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
इससे परेशान किशोरी बीते 29 नवंबर को किसी तरह भागकर पुलिस के पास पहुंची। उसकी शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
