मंगलवार, 21 मई, 2013 | 15:43 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
ब्रेकिंग
स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह को हिरासत में लिया गयादिल्ली हाईकोर्ट ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला को स्वास्थ्य आधार पर छह सप्ताह की अंतरिम जमानत दी
 
भारतीय ओलंपिक संघ निलंबित
नई दिल्ली/लुसाने (स्विटजरलैंड), एजेंसियां
First Published:04-12-12 11:36 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
ओलंपिक चार्टर के खिलाफ जाने पर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) ने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) को निलंबित कर दिया है। इसके चलते अब भारत एशियाई, ओलंपिक व राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं ले सकेगा।

आईओसी के फैसले की जानकारी रखने वाले दो अधिकारियों के हवाले से समाचार एजेंसी ‘एपी’ ने यह खबर दी है। सूचना है कि निलंबन के औपचारिक फैसले की घोषणा लुसाने में कार्यकारी बोर्ड की बैठक के बाद होगी। जानकारों का कहना है कि इस फैसले की पहले से आशंका थी, क्योंकि आईओए ने बुधवार को होने वाला अपना चुनाव सरकार की खेल संहिता के मुताबिक कराने का फैसला किया है। जबकि आईओसी पहले ही चेता चुकी है कि चुनाव ओलंपिक चार्टर के अनुसार हो। ऐसा न करना ओलंपिक चार्टर का उल्लंघन और उसकी स्वायत्ता के साथ समझौता माना जाएगा। आईओए हालांकि यह कहते हुए आगे बढ़ गया है कि वह दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को मानने के लिए बाध्य है। निलंबन की खबर से खिलाड़ी निराश और नाराज हैं। इस मुद्दे पर खेल मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘मुद्दे को सुलझाने के लिए हम पहला कदम उठाते हुए सरकार, आईओसी और आईओए के प्रतिनिधियों के साथ बैठकर बात करने को तैयार हैं।

बहरहाल, आईओसी के इस फैसले के बाद बुधवार को होने वाले आईओए चुनावों पर अनिश्चितता के बादल छा गए हैं। हालांकि अभय सिंह चौटाला को निर्विरोध अध्यक्ष व राष्ट्रमंडल खेल घोटाले में आरोपी ललित भनोट को महासचिव चुन लिया गया है।

 

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 
आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°