छत्तीसगढ़ मुठभेड़: एक जवान शहीद, 8 ग्रामीणों की मौत मनमोहन ने घुसपैठ मुद्दे पर चीनी प्रधानमंत्री से वार्ता की भाजपा ने अमित शाह को दिया उत्तर प्रदेश का प्रभार पाकिस्तान: नवाज शरीफ की पार्टी को बहुमत मिला दिल्ली होगी दलाल मुक्त, संपत्ति पंजीकरण हुआ आसान भारत से सैन्य मदद की मांग करेंगे करजई भारत-अमेरिकी वार्ता के एजेंडे में आतंकवाद शामिल भारत का पहला रक्षा विश्वविद्यालय गुड़गांव में स्थापित होगा ली भारत पहुंचे, सीमा विवाद पर करेंगे मनमोहन से वार्ता नागपुर देश में सबसे गर्म, पारा 47 पर पहुंचा
भाकियू ने डासना टोल कराया फ्री
गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता
First Published:02-12-12 11:21 PM
एनएच-24 स्थित डासना टोल पर रविवार को पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेताओं ने कब्जा कर उसे फ्री कर दिया।
भाकियू के मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ता सुबह 11:30 बजे डासना टोल पर पहुंचे। उन्हें देखते ही टोल पर काम कर रहे ठेकेदार कंपनी के कर्मचारी भाग खड़े हुए। इसके बाद भाकियू नेताओं ने वाहनों की आवाजाही फ्री करा दी और धरने पर बैठ गए।
दो घंटे बाद सीओ रणविजय सिंह, एसडीएम केशव कुमार और एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एमके गुप्ता पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच आधे घंटे की वार्ता के बाद एसडीएम और सीओ ने टोल फ्री करने की मांग ठुकराते हुए सोमवार को फैसले की बात कही।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
