मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मयप्पन CSK के CEO नहीं: इंडिया सीमेंट्स
मोदी बोले, संप्रग का प्याला भ्रष्टाचार से भरा हुआ
ब्रिटिश सैनिक की हत्या के मामले में 2 और गिरफ्तार किडनैपिंग केस में बॉलीवुड अभिनेत्री सना खान फरार घोषित
श्रीनिवासन होंगे अमेरिकी जज, सीनेट से मिली मंजूरी UP में मैनेजमेंट गुरु पुलिस को सिखाएंगे टीम भावना हैदराबाद से दुबई भाग रहा सट्टेबाज मोहम्मद गिरफ्तार उत्तर भारत बेहाल, गर्मी ने तोड़ा 10 साल का रिकॉर्ड कश्मीर मुठभेड़: 4 जवान शहीद, आतंकवादी ढेर
दिल्ली में सरकारी काम ‘आधार’ से
नई दिल्ली, नीलम पांडे
First Published:28-11-12 11:21 PM
अगर आप दिल्ली में रहते हैं और आपके पास आधार कार्ड ( यूआईडी) नहीं है तो आपको प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन, शादी पंजीकरण या राजस्व संबंधी दूसरे काम कराने में परेशानी पेश हो सकती है।
लोग जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवा लें इसके लिए राजस्व विभाग दफ्तर में हर तरह के काम से आने वाले लोगों को आधार कार्ड प्रस्तुत करने पर जोर दे रहा है। दिल्ली के राजस्व सचिव धर्मपाल कहते हैं, ‘हम चाहते हैं कि ज्यादा से ज्यादा लोग आधार कार्ड के लिए जल्द अपना पंजीकरण करा लें। इसलिए अलग-अलग जिलों में शादी का पंजीकरण कराने आने वाले लोगों से आधार कार्ड की मांग की जा रही है। अगर किसी के पास आधार कार्ड नहीं है तो हम एनरोलमेंट नंबर मांग रहे हैं। अगर किसी ने एनरोलमेंट नहीं कराया है तो उसे जिला कार्यालय में एनरोलमेंट कराने को कहा जा रहा है।’
दिल्ली के सभी राजस्व जिलों को कहा गया है कि वे अपने दफ्तर के बाहर इस तरह का नोटिस लगाएं जिसमें लोगों से आधार कार्ड जल्द से जल्द बनवा लेने की जानकारी हो। इसके अलावा हम इस अभियान को समाचार पत्र और दूसरे चैनल से लोगों में प्रचारित भी कर रहे हैं। आधार कार्ड की उपयोगिता बढ़ाने के लिए सभी जिलों के अधिकारियों के साथ सितंबर महीने में बैठक कर उन्हें इस संदर्भ में निर्देश जारी किए गए हैं। अगले साल से कई और सेवाओं को आधार कार्ड से जोड़ दिया जाएगा, जिसकी जानकारी लोगों को दी जाएगी। इसके लिए दिल्ली सरकार की कैबिनेट की बैठक में संस्तुति ली जाएगी।
दिल्ली सरकार अपनी अन्नश्री योजना को भी आधार कार्ड से जोड़ने जा रही है। इस योजना के तहत अत्यंत गरीब परिवारों को सब्सिडी की रकम सीधे आधार कार्ड से जुड़े उनके बैंक खाते में भेजी जाएगी। इससे लाभार्थी को सीधे रकम मिल सकेगी और किसी भी तरह का भ्रष्टाचार रोका जा सकेगा।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
