ओमप्रकाश चौटाला को दिल्ली हाईकोर्ट ने दी जमानत IPL स्पॉट फिक्सिंग मामले में विंदू दारा सिंह गिरफ्तार चेन्नई में सट्टेबाजी मामले में प्रमुख आरोपी गिरफ्तार आइगेट ने यौन उत्पीड़न केस में CEO को किया बर्खास्त इलाहाबाद हाईकोर्ट ने खारिज की राजेश तलवार की याचिका भारत-चीन सीमा संबंधी मुद्दों का समाधान खोजने में सक्षम IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार IPL मैचों पर रोक लगाने से सुप्रीम कोर्ट का इनकार
राज ठाकरे के खिलाफ टिप्पणी पर हिरासत
मुंबई, विशेष संवाददाता
First Published:28-11-12 11:21 PM
मनसे प्रमुख राज ठाकरे के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से भला-बुरा कहने पर 19 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लेकर बुधवार को पूछताछ की गई। कुछ दिन पहले शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के निधन के बाद मुंबई बंद को लेकर सवाल खड़ी करने वाली दो लड़कियों को हिरासत में लेने पर महाराष्ट्र पुलिस की काफी फजीहत हुई थी।
ठाणे जिले में पालघर पुलिस ने सुनील विश्वकर्मा नामक लड़के को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है। फिलहाल उसके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। इस बारे में कानूनी सलाह ली जा रही है। एसपी अनिल कुंभारे के मुताबिक ठाणे साइबर क्राइम ब्रांच मामले की जांच कर रहा है।
मनसे की ठाणे ग्रामीण शाखा के प्रभारी कुंदन संखे ने बताया कि राज ठाकरे बारे में फेसबुक पर भद्दी टिप्पणी करने के कारण सुनील को पुलिस के हवाले किया गया है। लड़के के खिलाफ मनसे की छात्र ईकाई के नेता भाविश ने शिकायत दर्ज कराई है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब शिव सेना की पालघर ईकाई ने बाल ठाकरे पर टिप्पणी मामले में पुलिस अफसरों पर कार्रवाई के खिलाफ बुधवार को बंद रखा। शाहीन धाढ़ा ने मुंबई बंद पर टिप्पणी की थी और उनकी सहेली रिनू श्रीनिवासन ने लाइक किया था। पालघर पुलिस ने दोनों लड़कियों को गिरफ्तार किया था, जो गलत साबित हुई।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
