बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
बिहार बंद के दौरान 'जिगरी यार' बने 'जानी दुश्मन'
श्रीनिवासन ने ली न्यायाधीश के तौर पर शपथ
हिमाचलः वीरभद्र निकाले गए, अब भी फंसे हैं 1700 लोग
नीतीश के पास कोई सिद्घांत नहीं: शाहनवाज
सौर घोटाले को लेकर केरल विधानसभा में हंगामा
कड़वाहट दूर करने की कवायद में मोदी मिले आडवाणी से दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
जी न्यूज के संपादकों को नहीं मिली जमानत
नई दिल्ली
First Published:28-11-12 11:20 PM
जबरन वसूली के मामले में आरोपी जी न्यूज के दो वरिष्ठ संपादकों को बुधवार को अदालत से जमानत नहीं मिली। पुलिस के आग्रह पर अदालत ने उन्हें दो दिन की रिमांड पर अपराध शाखा के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में चैनल के चेयरमैन सुभाष चन्द्रा और मैनेजिंग डायरेक्टर पुनीत गोयनका भी आरोपी हैं। उन्हें नोटिस भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि चन्द्रा ने ही रिश्वत की रकम की मांग की थी।
जी न्यूज के चैनल प्रमुख सुधीर चौधरी और बिजनेस प्रमुख समीर अहलूवालिया को एक दिन पहले ही गिरफ्तार किया गया था। उन्हें बुधवार को साकेत स्थित मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट गौतमी मनोचा की अदालत ने पेश किया गया। कोर्ट ने दोनों संपादकों को दो दिन की रिमांड पर भेजा। हालांकि पुलिस ने तीन दिन की रिमांड मांगी थी।सरकारी वकील राजीव मोहन ने रिमांड की मांग करते हुए कहा कि आरोपी संपादकों ने जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड से विज्ञापन के नाम पर सौ करोड़ रुपये की नाजायज मांग की थी।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
