29 मई तक मुंबई पुलिस की हिरासत में रहेंगे मयप्पन कर्नाटक में एस आर पाटिल मंत्रीपरिषद में हुए शामिल यरवदा जेल में कैदी संख्या 16656 बने हैं संजय दत्त पाकिस्तान में स्कूल बस में आग, 17 बच्चों की मौत कश्मीर में LOC के नजदीक गोलीबारी, ब्रिगेडियर घायल दिल्ली में गर्मी से राहत नहीं, तपिश से लोग बेहाल शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन शुक्र, बृहस्पति और बुध करेंगे अनोखा खगोलीय मिलन बोस्टन बम धमाके पर गीत लिखने वाले रैपर को जेल काबुल में तालिबान का हमला, पांच आतंकियों की मौत
भ्रष्टाचार के आरोप में नपेंगे 136 अधिकारी
नई दिल्ली, एजेंसी
First Published:27-11-12 11:13 PM
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) ने भ्रष्टाचार में संलिप्तता के लिए सरकारी विभागों में काम कर रहे 136 अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की है। सबसे अधिक 32 कर्मचारी दूरसंचार विभाग के हैं जिनके खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। इसके अलावा 17 भारतीय स्टेट बैंक में, 11 रेल मंत्रलय में और नौ बैंक ऑफ इंडिया में काम कर रहे कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की अनुशंसा सीवीसी ने की है।
सीवीसी ने सितंबर के लिए अपनी प्रदर्शन रिपोर्ट में कहा कि इसके अलावा केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड के सात, भारत संचार निगम लिमिटेड के चार, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के चार, दिल्ली नगर निगम के चार और मेटल स्क्रैप ट्रेड कॉपरेरेशन के चार अधिकारियों के खिलाफ बड़े जुर्माने की अनुशंसा की गई है।
सीवीसी ने कहा, आयोग ने माह के दौरान 38 भंडाफोड़ करने वालों समेत 2424 शिकायतों की जांच की और 55 शिकायतों पर संबद्ध मंत्रलयों, विभागों या संगठनों से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगे।
00

टिप्पणियाँ
स्थानीय ख़बरें
एन सी आर
पंजाब
उत्तराखंड
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें
आज का मौसम राशिफल



ई-मेल
