सोमवार, 20 मई, 2013 | 01:27 | IST
  RSS |    Site Image Loading Image Loading
 
सेहत खराब नहीं कर सकेंगे मोबाइल टावर
नई दिल्ली विशेष संवाददाता
First Published:10-08-12 11:44 PM
 ई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ-
मोबाइल फोन टावरों से निकलने वाले खतरनाक रेडिएशन से इंसान और वन्य जीव प्रभावित हो रहे हैं। इस खतरे को कम करने के लिए टावरों को दूर रखने की कवायद शुरू हो गई है।

अब एक किलोमीटर के दायरे में दूसरा मोबाइल टावर नहीं लगेगा। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रलय ने इस बाबत राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश जारी किए हैं।
मानव पर रेडिएशन के खतरों को लेकर पिछले साल एक बड़ा अध्ययन आरंभ हुआ है। इस बीच वन एवं पर्यावरण मंत्रलय की विशेषज्ञ समिति ने पाया है कि टावरों के आसपास छोटे वन्य जीवों की संख्या घट रही है। जयराम रमेश जब पर्यावरण मंत्री थे तो उन्होंने यह समिति बनाई थी।


समिति ने तत्काल टावरों के रेडिएशन को नियंत्रित करने की जरूरत बताई। मंत्रलय ने राज्यों को नई नियमावली जारी कर दी है। इसके तहत टावर लगाने से पहले वातावरण पर उसके प्रभावों का अध्ययन जरूरी होगा। चिड़ियाघर, संरक्षित वन क्षेत्रों में टावर लगाने से पूर्व वन विभाग की अनुमति हासिल करनी होगी। अब नया टावर लगने पर यह सुनिश्चित करना होगा कि एक किलोमीटर के दायरे में दूसरा टावर न हो।

 
 Image Loadingई-मेल Image Loadingप्रिंट  टिप्पणियॉ: (0) अ+ अ- share  स्टोरी का मूल्याकंन
 
 
टिप्पणियाँ
 

लाइवहिन्दुस्तान पर अन्य ख़बरें

आज का मौसम राशिफल
अपना शहर चुने  
बादलसूर्यादय
सूर्यास्त
नमी
 : 7:14 AM
 : 17:48 PM
 : 70% %
अधिकतम
तापमान
21.9°
.
|
न्यूनतम
तापमान
8.5°